विधायिका के सदस्यों के संदर्भ में प्रोटोकाल पालन के लिए समुचित निर्देश हो प्रसारित: सतीश महाना

News Desk 21 May 2025, 11:18 AM 1 min read
विधायिका के सदस्यों के संदर्भ में प्रोटोकाल पालन के लिए समुचित  निर्देश हो प्रसारित: सतीश महाना


>आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश  महाना की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, प्रशांत  कुमार, प्रमुख सचिव  विधानसभा, प्रदीप कुमार दुबे एवं प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जे.पी. सिंह ने प्रतिभाग किया।


>बैठक में शासन से  विधायिका के समन्वय के सम्बन्ध में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त संसदीय कार्य विभाग द्वारा विधायकों के प्रोटोकाल के विषय में निर्गत किए गए विभिन्न शासनादेशों  के विषय में चर्चा हुई।


>बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संसदीय कार्य विभाग द्वारा विधायकों के सम्बन्ध में जो  शासनादेश   निर्गत किए गए हैं उनका अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर पुलिस महानिदेशक  द्वारा यह आश्वासन  दिया गया कि वह जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षकों को इस प्रकार के निर्देश  निर्गत करेंगे कि वह समय समय पर विधायकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का संज्ञान लें।


>इस मौके पर अध्यक्ष सतीश महाना ने  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रति इस हेतु आभार व्यक्त किया कि उन्होंने विधायिका के माननीय सदस्यों के संदर्भ में प्रोटोकाल पालन के लिए समुचित  निर्देश  प्रसारित करने के आदेश  दिए है। प्रमुख सचिव (गृह) एवं पुलिस महानिदेशक  द्वारा यह आश्वासन  दिया गया कि वे माननीय विधायकों के प्रोटोकाल के विषय में मुख्यमंत्री योगी की मंशा  एवं दिशा  निर्देशों  का पालन सुनिश्चित  कराने हेतु आवष्यक कार्रवाई करेंगे।


>इससे पूर्व आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की आचार समिति, नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा आवास संबंधी संयुक्त समिति की बैठकों में एक स्वर में हाल ही में सम्पन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर गर्व व्यक्त किया गया।


>वहीं, इस वीरता पूर्ण अभियान को संभव बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति भी गहरी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया गया।


>विधानसभा की इन बैठकों में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जब-जब भारतमाता की आन पर आंच आती है, तब-तब हमारी सेना वीरता की एक नई गाथा लिखती है, और “ऑपरेशन सिंदूर” उसी गौरवशाली परंपरा की नवीनतम कड़ी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?