यूपी में कोरोना की दस्तक दोबारा: सतर्कता ही सुरक्षा का रास्ता

News Desk 09 Jun 2025, 12:29 AM 1 min read
यूपी में कोरोना की दस्तक दोबारा: सतर्कता ही सुरक्षा का रास्ता


>उत्तर प्रदेश एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की आहट सुन रहा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में कोविड-19 के मामलों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला, एक 22 साल की युवती और एक 49 वर्षीय महिला शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन तीनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई, जिससे स्थानीय संक्रमण की आशंका गहराने लगी है।


>इन संक्रमितों में सामान्य लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ पाई गई, जिसके बाद परिवारजनों ने उन्हें निजी चिकित्सा केंद्रों में जांच के लिए भेजा। फिलहाल तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है।


>लखनऊ सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में अब तक कुल 11 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। लखनऊ के सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से सतर्क हैं।


>प्रदेश के अन्य जिलों में भी हालात सतर्कता की मांग कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में 166, गाजियाबाद में 28, लखनऊ व मेरठ में 7-7 एक्टिव केस दर्ज हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 225 है, जिसमें NCR क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहा है।


>हालांकि संक्रमण का स्तर पहले की तुलना में कम है, फिर भी यह वक्त लापरवाही का नहीं है। मास्क, हैंड सैनिटाइज़र, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे बुनियादी उपायों को अपनाना फिर से जरूरी हो गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?