सीबीआई में तैनात एएसआई पर धनुष बाण से हमला, चल रहा इलाज

News Desk 23 May 2025, 07:26 AM 1 min read
सीबीआई में तैनात एएसआई पर धनुष बाण से हमला, चल रहा इलाज


>राजधानी लखनऊ में आज सीबीआई में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से वार किया गया है, जिसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है, उनके सीने में घाव हुआ है, यह हमला सुबह करीब 11 बजे किया गया है।


>प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई कार्यालय में धनुष बाण से वार का मामला सामने आया, जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली,सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही घायल एसआई वीरेंद्र का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है,घायल का हालचाल जानने कई आलाधिकारी अस्पताल पहुंच चुके है।


>सीबीआई एसआई की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, इस घटना के बारे में अगर बात करे तो सूत्रों के मुताबिक सन 1993 रेलवे में ट्रैप हुआ था, इस हमलावर के तार उसी मामले से जुड़े हुए बताए जा रहे है, जानकारी के मुताबिक हमला वर पूर्व में रेलवे का कर्मी था या वादी, इसकी जांच की जा रही है।


>इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुराने दस्तावेज खंगाले जा रहे, जानकारी के मुताबिक उसी मामले में आरोपी को रेलवे से निकाला गया था,अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे में हुए ट्रैप के मामले में तत्कालीन समय सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कराया था,उसी मामले की वजह से आरोपी के इस कदम को उठाने की अटकलें लगाई जा रही है,हालांकि इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली है औरमामले की पड़ताल में जुटी हुई है।


>डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव सीएमएस सिविल अस्पताल का कहना है कि तीर धातु का था जो लगभग साढ़े चार से पांच सेंटीमीटर तक घाव हुआ है, हालांकि अब ASI की हालत स्थिर बताई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?