गन्ने के खेत में मिला महीनों पुराना नर कंकाल, बिजनौर में मचा हड़कंप

Bureau 12 Mar 2026, 09:56 PM 1 min read
गन्ने के खेत में मिला महीनों पुराना नर कंकाल, बिजनौर में मचा हड़कंप

बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत से एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में गन्ना काट रहे किसानों ने कंकाल देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

घटना नांगल थाना क्षेत्र के दनियापुर मौजा की बताई जा रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार खेत में गन्ना काटने के दौरान उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

 

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

प्रारंभिक तौर पर कंकाल कई महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?