लखनऊ के चिनहट में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने लिया एक्शन, पीडीआरए टॉवर में हो रहा था नियमों का खुला उल्लंघन

News Desk 21 May 2025, 01:50 PM 1 min read
लखनऊ के चिनहट में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने लिया एक्शन, पीडीआरए टॉवर में हो रहा था नियमों का खुला उल्लंघन


>राजधानी के चिन्हट क्षेत्र के सेमरा स्थित पीडीआरए टॉवर के तीसरे तल पर संचालित एक कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलाए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कैफे से हुक्के और संबंधित सामग्री जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


>मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम कांस्टेबल रामपाल जसवाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव  गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि पीडीआरए टॉवर के तीसरे तल पर स्थित ‘कैफे डी फायर’ में अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कैफे की तलाशी ली।


>तलाशी के दौरान पाया गया कि कैफे में बिना किसी वैध अनुमति के हुक्का परोसा जा रहा था। कैफे के प्रवेश द्वार पर न तो नियमानुसार  चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही यह दर्शाया गया था कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है।


>मौके से पुलिस ने 05 अदद हुक्के, 02 क्वाइल होल्डर और 02 हुक्का पाइप जब्त किए। मौके पर उपस्थित कर्मचारी संदीप यादव, निवासी नादरगंज, थाना सरोजनीनगर से पूछताछ की गई, लेकिन वह किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में संदीप ने बताया कि यह कैफे पंकज चौरसिया निवासी आजाद नगर, अमौसी द्वारा संचालित किया जाता है, जो मौके पर मौजूद नहीं था।


>पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी है तथा खाद्य सुरक्षा विभाग को भी रिपोर्ट भेजी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?