बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा: लखनऊ में मॉर्निंग रेड, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

News Desk 21 May 2025, 01:59 PM 1 min read
बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा: लखनऊ में मॉर्निंग रेड, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज


>राजधानी के अहिबरनपुर उपकेंद्र अंतर्गत मोहल्ला मक्कागंज और रूपपुर ख़दरा में बुधवार सुबह विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में छह उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता अहिबरनपुर और प्रवर्तन दल की संयुक्त कार्रवाई में कुल 25 कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें से 6 मामलों में अवैध विद्युत उपयोग की पुष्टि हुई।


>जिन उपभोक्ताओं के यहां चोरी पकड़ी गई, उनमें कलीम पुत्र अजीजुल हसन और नूरजहां पत्नी स्व. जहीरुल हसन के खिलाफ सबसे गंभीर मामला सामने आया। दोनों द्वारा 5-5 किलोवाट विद्युत भार की चोरी की जा रही थी। इनके अतिरिक्त अकरम पुत्र याकूब अली, राजकमल पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद, विमल पुत्र सुरेश एवं दिव्या कमल पुत्र अशोक पांडे भी चोरी में लिप्त पाए गए।


>अभियान के दौरान कुल 15 किलोवाट अवैध विद्युत भार का उपयोग होता पाया गया। विभाग ने सभी आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत विद्युत चोरी निरोधक थाना, लखनऊ में एफआईआर दर्ज करवा दी है।

बिजली विभाग की सख्त चेतावनी


>बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की मॉर्निंग रेड और औचक जांचें आगे भी जारी रहेंगी। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें और किसी भी अनियमितता से बचें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?