धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम

Sanatan Yatra: धर्म और राजनीति की दुनिया में हलचल तब बढ़ गई जब कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अचानक बागेश्वर धाम की सनातन यात्रा में शामिल हो गए। धीरेंद्र शास्त्री संग उनकी तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।
News Desk 10 Nov 2025, 05:28 PM 1 min read
धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम


>बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चल रही सनातन एकता पदयात्रा ने एक और महत्वपूर्ण क्षण देख लिया, जब कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और इस क्षण को सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीर जारी होते ही यह तेजी से वायरल हो गई।


>आचार्य ने तस्वीर के साथ लिखा सनातन के ‘समंदर’ में ‘भावना’ का सैलाब… अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय।


>तस्वीर में दोनों संत एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य सोशल मीडिया पर सनातन समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों दोनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


>यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर से प्रारंभ हुई थी। रविवार को यह कारवां हरियाणा के सीकरी स्थित शगुन गार्डन तक पहुंचा। इस यात्रा को बड़ी हस्तियों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। अभिनेता संजय दत्त, और क्रिकेटर शिखर धवन दोनों ने यात्रा में शामिल होकर फरीदाबाद तक पदयात्रा की और सनातन एकता के संदेश का समर्थन किया। धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति के प्रसार का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत