Jaipur Airport Hijack Alert: जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिला। अलर्ट मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गयीं। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयर इंडिया का यह विमान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को विमान के हाईजैक होने के संबंध में अलर्ट मिला था। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। सूत्रों के अनुसार विमान के पायलट ने कथित तौर पर एटीसी को कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड भेजा था। पायलट का यह कोड मिलते ही हड़कंप मच गया। विमानन क्षेत्र में इस कोड का उपयोग हाईजैक होने के संकेत देने के लिए किया जाता है।
पायलट के द्वारा यह हाईजैसे का कोड मिलते ही विमान का मार्ग को तुरंत बदलकर जयपुर की ओर किया गया। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को विमान की लैडिंग हो जाने के बाद उसे जयपुर एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और टर्मिनल में बैठाया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच में जुट गईं।
उल्लेखनीय है कि इससे बीते 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के एक विमान के भी हाईजैस होने की खबर सामने आई थी। रिपोर्टों के मुताबिक विमान से पहले आपातकालीन कोड 7700 भेजा गया और फिर कुछ ही देर बाद स्क्वाक-7500 कोड जारी किया था। अलर्ट जारी होने के बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर विमान की लैडिंग हुई थी। फ्लाईदुबई के विमान के हाईजैसे होने के मामले में को-पायलट पर विमान के पायलट पर हमला करने के साथ ही विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश का आरोप लगाया गया था।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें