Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

Cockroach Janata Party: संविधान दिवस पर कॉकरोच जनता पार्टी की रैली, 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' का दिया नारा

CJP Rally Nagpur: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 26 नवंबर को संविधान दिवस पर नागपुर में रैली करेंगे। संविधान चौक पर होने वाले कार्यक्रम का नारा 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' रखा गया है।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
03:30 PM
1 min read
Cockroach Janata Party: संविधान दिवस पर कॉकरोच जनता पार्टी की रैली, 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' का दिया नारा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
संविधान दिवस पर नागपुर में जुटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी किया रैली का पोस्टर
गोवा में भाजपा सरकार पर लगा चुके हैं वोट चोरी का आरोप
भाजपा-चुनाव आयोग पर पहले भी लगा चुके हैं गंभीर आरोप

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने नए राजनीतिक कार्यक्रम का ऐलान किया है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने नागपुर में रैली आयोजित करने की घोषणा की है। संविधान चौक पर शाम चार बजे रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के लिए 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' का नारा दिया गया है। संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इस आयोजन में शामिल होने और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रैली का पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि संविधान दिवस पर सभी लोग एक साथ आकर लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और बाबासाहेब आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को नागपुर में लोगों से मुलाकात होगी।

cjp.png

नागपुर रैली से पहले अभिजीत दीपके 22 नवंबर को गोवा के पणजी में जनसभा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और गोवा की भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि सरकार आम जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रही है।इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया था। पार्टी चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है।

26 नवंबर को संविधान दिवस पर नागपुर में रैली आयोजित करने के फैसले को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी इसी शहर में स्थित है। नागपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां कॉकरोच जनता पार्टी का संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के नारे के साथ रैली आयोजित करना राजनीतिक संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हराया था। वंजारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। 

Explore Related Topics

Cockroach Janata Party Abhijeet Deepke CJP Rally Nagpur

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News