Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का वांछित आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकवादी ढेर

Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकी मोहम्मद लतीफ भट समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ कुलगाम के लारू इलाके में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान हुई।
Bureau
Bureau News Desk
16 Nov 2026
02:52 PM
1 min read
Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का वांछित आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकवादी ढेर
हाइलाइट्स
CRPF पोस्ट पर हमले के बाद छह दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन
लारू इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया
600 से अधिक संदिग्धों से हुई पूछताछ
11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर हुआ था हमला

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकी मोहम्मद लतीफ भट सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया है। कुलगाम के लारू इलाके में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। बीते 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ सुरक्षा पोस्ट पर हुए आतंकी हमले के मामले में लतीफ भट का नाम सामने आया था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार लतीफ भट कुलगाम के खेवान चाडर (नई बस्ती) का निवासी था। बताया जाता है कि वह बढ़ई का काम करता था। वह नवंबर 2025 में अचानक घर से लापता हो गया था। 19 नवंबर 2025 में उसके परिवार ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक लतीफा भट लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक लतीफ भट दक्षिण कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

बताया जा रहा है कि उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि जुलाई 2026 में शोपियां में चले एक अभियान के दौरान लतीफ भट भाग निकलने में काम हो गया था। उस समय लतीफा का संपर्क जाकिर अहमद गनी से भी बताया गया था, जो बाद में एक मुठभेड़ में मारा गया था। विदित हो कि सुरक्षाबलों ने करीब छह दिनों तक आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया। प्रभावित गांवों की घेराबंदी कर ड्रोन, खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टरों के जरिए तलाशी ली गई। इस दौरान 600 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि बीते 11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार स्थित अखान इलाके में सीआरपीएफ की सुरक्षा पोस्ट पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि  हमलावर आतंकियों ने करीब 50 से 60 मीटर की दूरी से सुरक्षा पोस्ट पर तैनात जवानों पर फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। सीआरपीएफ के जम्मू-कश्मीर जोन के अतिरिक्त महानिदेशक संदीप खिरवार के मुताबिकक घायल जवानों की हालत अभी स्थिर है।  

Explore Related Topics

Kulgam Encounter Kulgam Terror Attack Jammu Kashmir News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News