Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में मिले दो लापता एसपीओ के शव, शरीर पर मिले गोलियों के कई निशान

Jammu Kashmir News: मारवाह इलाके में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के शव गुरुवार को बरामद किए गए।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
11:06 AM
1 min read
Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में मिले दो लापता एसपीओ के शव, शरीर पर मिले गोलियों के कई निशान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो SPO जवानों की हत्या
जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव
देहरना जंगल में गोलीबारी के बाद टूट गया था जवानों से संपर्क
इलाके में एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बेहद दुखद सामने आई। जिले के मारवाह इलाके में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के शव गुरुवार को बरामद किए गए। दोनों जवानों की हत्या गोली मारकर की गई है। शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। दो पुलिस अफसरों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद किश्तवाड़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  

मृतक जवानों की पहचान 40 वर्षीय रशपाल कुमार और 54 वर्षीय बॉबी चंद के रूप में हुई है। दोनों अफसर स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर देहरना जंगल में स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनी थी। इसके बाद दोनों पुलिस अफसरों से संपर्क नहीं हो सका था। साथ ही उउनके फोन भी बंद हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों एसपीओ बसनन इलाके में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी के साथ गश्त पर थे। वे धेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क टूट गया।

जब काफी देर तक दोनों पुलिस अफसरों से संपर्क नहीं हुआ तो फिर सुरक्षाबलों ने उनकी तलाशी के लिए अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह दच्छन इलाके में पहले एक जवान का शव मिला। फिर इसके कुछ देर बाद दूसरे जवान का भी शव बरामद कर लिया गया। दोनों के हथियार घटनास्थल से गायब थे। इनमें एक 303 राइफल और दूसरी इंसास राइफल शामिल है।

किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दो जवानों की मौत दुखद है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा कि दोनों जवानों की जान लेने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 

Explore Related Topics

Jammu Kashmir News Kishtwar Encounter Kishtwar SPO Killing

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News