Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Assam Road Accident: काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर-कंटेनर में भिड़ंत, 23 लोगों की मौत की आशंका

Assam Road Accident: काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। भीषण हादसे में 23 लोगों की असमय मौत होने की आशंका है।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
05:07 PM
1 min read
Assam Road Accident: काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर-कंटेनर में भिड़ंत, 23 लोगों की मौत की आशंका
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रोंगाजान इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा
कई यात्री गंभीर रूप से घायल
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
घटनास्थल के लिए रवाना हुए मंत्री अतुल बोरा

Assam Road Accident: असम के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोंर कर रख दिया। काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। भीषण हादसे में 23 लोगों की असमय मौत होने की आशंका है। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवलर गाड़ी में कई यात्री सवार थे। रोंगाजान इलाके में ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि ट्रैवलर के परखच्चे ही उड़ गये। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में बैठे यात्रियों को संभलने तक का भी मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी पाकर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गये। घायलों को उपचार के लिए आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की जान चली जाने की खबर है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना में घायल लोगों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। दूसरी ओर हादसे की जानकारी होते ही असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।  

Explore Related Topics

Kaziranga Accident Assam Road Accident Kaziranga News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News