Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, शंकर सेठ के तीन होटलों समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Mathura News: शुक्रवार को गाजियाबाद से पहुंची आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने लगभग 48 गाड़ियों के काफिले के साथ कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
03:15 PM
1 min read
Mathura News: मथुरा-वृंदावन में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, शंकर सेठ के तीन होटलों समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मथुरा-वृंदावन में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
48 गाड़ियों के काफिले के साथ रेडिसन और गुरुकृपा होटल में छापेमारी
कारोबारी शंकर सेठ के तीन होटलों समेत कई ठिकानों पर जांच
दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले

Mathura News: यूपी के मथुरा-वृंदावन में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों और होटल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को गाजियाबाद से पहुंची आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने लगभग 48 गाड़ियों के काफिले के साथ कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आयकर विभाग ने वृंदावन स्थित रेडिसन होटल, मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र में कारोबारी शंकर सेठ के तीन गुरुकृपा होटलों पर छापेमारी की है।

आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा था। अधिकारियों की टीमें अलग-अलग समूहों में बंटकर संबंधित प्रतिष्ठानों पर अचानक पहुंचीं और सर्वे शुरू किया। टीम ने होटल और अन्य व्यावसायिक परिसरों में पहुंच बहीखाते, वित्तीय लेनदेन, कारोबारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डाटा से जुड़े दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कारोबारी शंकर सेठ का नाम फिर चर्चा में आ गया है।

मथुरा-वृंदावन के होटल और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े शंकर सेठ का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। इनमें वृंदावन स्थित चर्चित डालमिया बाग में पेड़ों की कटाई का मामला प्रमुख रहा। इस मामले में बड़ी संख्या में हरे पेड़ों के अवैध कटान को लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवाल उठे थे। मामले में प्रशासन और राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने भी सख्त रुख अपनाया था।

प्रकरण में कानूनी कार्रवाई के साथ ही भारी जुर्माना भी लगा था। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम छापेमारी के दौरान कुछ अन्य प्रॉपर्टी कारोबारियों और डालमिया बाग प्रकरण से जुड़े लोगों तक पहुंची है। हालांकि इस कार्रवाई के पीछे की वजह और सर्वे में मिले सबूतों को लेकर अधिकारियों अभी मौन हैं। व्यापारियों गलियारों में आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।  

Explore Related Topics

Mathura News Vrindavan News Income Tax Raid

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News