Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Alert: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले कुछ घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
01:18 PM
1 min read
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बंगाल की खाड़ी में मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा
15 नवंबर तक तेज हो सकता है सिस्टम
'अकवान' नाम से आ सकता है नया तूफान
तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी

Cyclone Alert: बीते माह चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु से हुई भयंकर तबाही के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा लगातार बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले कुछ घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है। इस मौसमी सिस्टम के 15 नवंबर तक शक्तिशाली होने की संभावना जतायी जा रही है। अगर इस सिस्टम को परिस्थितियां अनुकूल मिली तो यह चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है।

इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘अकवान‘ रखा जाएगा। ईरान की ओर से इस तूफान को यह नाम दिया गया है। मौसम विभाग के शुरुआती अनुमान के अनुसार यह सिस्टम धीरे-धीरे शक्तिशाली होगा। इस तूफान के 15 नवंबर तक श्रीलंका की दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। समुद्र और वायुमंडल की अनुकूल परिस्थितियां रहने पर इसकी तीव्रता भी बढ़ सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव के चलते 13 और 14 नवंबर को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय क्षेत्रों और पश्चिमी घाट के कुछ जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जतायी गयी है। वहीं 15 और 16 नवंबर को तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी के घाट क्षेत्रों के साथ ही दक्षिण तमिलनाडु और डेल्टा के जनपदों में भी मध्यम बारिश की संभावना है। 17 और 18 नवंबर को तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और पश्चिमी घाट के कुछ जनपदों में भी बारिश होने के आसार है।

आगामी कुछ दिनों के दौरान मौसम में होने वाले परिवर्तन की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से 15 और 16 नवंबर को मछुवारों को समुद्र तट पर न जाने की सलाह दी गयी है। वहीं जो मछुवारे गहरे समुद्र में मौजूद हैं, उन्हें भी जल्द तट पर लौटने के निर्देश दिये गये है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अर्नब और मुरासु जैसे तूफानों के प्रभाव के चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत तमिलनाडु के कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश हुई थी। इस तूफान के चलते इन क्षेत्रों में व्यापक नुकसान भी हुआ था। इन तूफानों के चलते जहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ और कई लोगों की जान भी गई थी। 

Explore Related Topics

Cyclone Akvan Bay of Bengal Cyclone Cyclone Alert 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News