Jayanta Mukherjee Death: हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का गुरूवार को निधन हो गया है। जयंत मुखर्जी के निधन की खबर से उनके परिवार और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। जयंत मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। परिवार और उनके करीबी मित्र जयंत मुखर्जी को प्यार से ‘बाबू‘ कहकर बुलाते थे। जयंत को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद था। वह हमेशा कैमरे के सामने आने के बजाय पर्दे के पीछे रहकर ही काम करते थे। जयंत मुखर्जी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे।
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘मजाक‘ और साल 1979 में आई फिल्म ‘दो लड़के दोनों कड़के‘ जयंत मुखर्जी ने ही बनायी थी। साथ ही 1992 में प्रसारित टीवी सीरियल ‘तलाश‘ के प्रोडक्शन में भी उनकी भूमिका रही थी। साल 1972 में जयंत मुखर्जी ने मौसमी चटर्जी के साथ विवाह किया था। विवाह के समय मौसमी की आयु महज 15 साल थीं। शादी के बाद जयंत और मौसमी की दो बेटियां पायल और मेधा हुईं। दिसंबर 2019 में उनकी बड़ी बेटी पायल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
अब जयंत मुखर्जी के निधन हो जाने के बाद परिवार में छोटी बेटी मेधा हैं। अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बड़ी बेटी पायल को बचपन से टाइप-1 डायबिटीज था। 2010 में पायल का विवाद बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से हुई थी। बीमारी के चलते पायल की तबीयत बिगड़ने लगी और साल 2018 में वह कोमा में चली गईं। इसके बाद दिसंबर 2019 में उनका निधन हो गया। बीमारी के दौरान पायल की देखरेख के लिए परिवार में विवाद हुआ था।
मौसमी चटर्जी ने बेटी की देखभाल का अधिकार पाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। उन्होंने पायल के इलाज में लापरवाही और मेडिकल बिलों का भुगतान न किए जाने के आरोप लगाए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में की। मौसमी ने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘बालिका बधू‘ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अनुराग‘, ‘कच्चे धागे‘, ‘नैना‘, ‘बेनाम‘, ‘हमशक्ल‘ और ‘रोटी कपड़ा और मकान‘ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें