Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, विधायक धर्मराज निषाद व DM ईशा प्रिया ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Ambedkar Nagar News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।
Bureau
Bureau News Desk
16 Nov 2026
02:08 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, विधायक धर्मराज निषाद व DM ईशा प्रिया ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की पहल
हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू
यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ

Ambedkar Nagar News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विधायक धर्मराज निषाद ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने भी लोगों से सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Road Safety Campaign Road Safety Fortnight

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News