Ambedkar Nagar News: जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पिटू गौतम पुत्र स्वर्गीय लालचंद गौतम की हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीती रात डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और पिटू गौतम की हत्या की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि हत्या की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। एक मामूली विवाद से शुरू हुई घटना में युवक की जान जाने की सूचना ने गांव को झकझोर दिया है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें