UP PCS Transfer: प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस बदलाव के तहत उपजिलाधिकारी से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले रविवार देर रात भी 55 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव में विकास प्राधिकरण, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निकाय, राजस्व प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
नियुक्ति विभाग की ओर से जारी किये गये आदेश के मुताबिक रेणुका दीक्षित को इटावा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर शामली का एसडीएम बनाया गया है। इसी तरह डा. विश्व भूषण मिश्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से स्थानांतरित कर स्थानीय निकाय निदेशालय में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

वहीं अभिनव पाठक को आगरा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर उपजिलाधिकारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दूसरी ओर सौम्य मिश्रा को स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से मुक्त किया गया है। श्री मिश्रा को अब आगरा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें