Monday, 16 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Tablet Distribution: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, लखनऊ से शुरू किया सीएम ने वितरण कार्यक्रम

UP Tablet Distribution: सीएम योगी ने लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की शुरुआत की।
Bureau
Bureau News Desk
15 Nov 2026
02:34 PM
1 min read
UP Tablet Distribution: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, लखनऊ से शुरू किया सीएम ने वितरण कार्यक्रम
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट
सीएम योगी ने शुरू किया वितरण कार्यक्रम
लखनऊ से हुई योजना की शुरुआत
छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी मदद

UP Tablet Distribution: उत्तर प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई और रोजगार की तैयारी में मदद देने के लिए यूपी सरकार ने 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस योजना से कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेगा। कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 300 शिक्षण संस्थानों के 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 लाख टैबलेट बांटने के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

पढ़ाई में मिलेगी मदद

टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। वे घर बैठे ई-बुक्स, डिजिटल लाइब्रेरी, वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन पाठ्यक्रम का फायदा मिल सकेगा। छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी इससे पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे। टैबलेट के जरिए विद्यार्थी कोडिंग, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसी नई चीजें सीख सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

सरकार की तरफ से चलाए जा रहे युवा साथी पोर्टल पर विद्यार्थियों को नौकरी, छात्रवृत्ति, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए युवाओ को अलग-अलग सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारि मिल सकेगी। यह योजना साल 2021 में शुरू हुई थी। अब तक इसके तहत 60 लाख से ज्यादा युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं। नए 25 लाख टैबलेट बांटने के बाद लाभ पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 85 लाख हो जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई और अपना हुनर बढ़ाने के लिए करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को भी कहा। सरकार का कहना है कि इस योजना का लक्ष्य युवाओं को पढ़ाई, प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।

Explore Related Topics

UP Government Scheme Students Tablet Scheme Digital Education UP

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News