Monday, 16 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ballia Road Accident: नगरा में दो कारों की रेस ने छीनी चार दोस्तों की जान, छठ की खुशिया बदली मातम मे

Ballia Road Accident: बलिया के नगरा में दो कारों की रेस में चार दोस्तों की मौत हो गई। छठ की खुशियां मातम में बदल गईं।
Bureau
Bureau News Desk
15 Nov 2026
12:37 PM
1 min read
Ballia Road Accident: नगरा में दो कारों की रेस ने छीनी चार दोस्तों की जान, छठ की खुशिया बदली मातम मे
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दो कारों की रेस में चार युवकों की मौत
ताड़ के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की गई जान
बाजार से घर लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
छठ की खुशियां मातम में बदलीं, गांव में पसरा सन्नाटा

Ballia Road Accident: छठ पर्व की तैयारियों के बीच बलिया के नगरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने देखते ही देखते चार परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। देर रात बाजार से घर लौट रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो कारों के बीच आगे निकलने की रेस के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, गौवापार गांव के आठ दोस्त दो कारों में सवार होकर नगरा बाजार गए थे। देर रात सभी दोनों कारों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों कारों के बीच आगे निकलने की रेस शुरू हो गई। तेज रफ्तार में चल रही एक कार नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी कार में मौजूद दोस्तों और आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही गौवापार गांव में चीख-पुकार मच गई। जिन घरों में छठ की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम छा गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। एक साथ चार दोस्तों की मौत से गौवापार गांव में शोक की लहर है। नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Explore Related Topics

Ballia Breaking News Nagra News Today Fatal Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News