Friday, 09 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: मटन-चिकन दुकान में चापड़ लेकर घुसा युवक, ईंट से हमला करने का आरोप

विद्युत कार्यालय के सामने स्थित लकी मटन-चिकन की दुकान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक दुकान के अंदर घुसकर चापड़ लेकर पहुंच गया।
Bureau
Bureau News Desk
09 Oct 2026
01:15 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: मटन-चिकन दुकान में चापड़ लेकर घुसा युवक, ईंट से हमला करने का आरोप
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
ईंट उठाकर हमला करने का किया प्रयास
लोगों ने युवक को पकड़कर पेड़ से बांधा
घटना के बाद मौके पर लोगों की जुटी भीड़
युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई पुलिस

Ambedkar Nagar News:  जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत विद्युत कार्यालय के सामने स्थित लकी मटन-चिकन की दुकान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक दुकान के अंदर घुसकर चापड़ लेकर पहुंच गया। दुकानदार शेर अली के विरोध करने पर युवक द्वारा ईंट से हमला करने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने युवक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक दुकान के अंदर घुसा और चापड़ उठा लिया। दुकानदार शेर अली ने उसे धक्का देकर बाहर किया तो युवक ने कथित तौर पर ईंट उठाकर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए युवक को पकड़ लिया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की नजर भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपने स्कॉर्ट को कोतवाली में सूचना देने के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आसिफ बताया। घटना के संबंध में अकबरपुर कोतवाल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक टांडा के सकरवाल का निवासी है। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News UP Police Ambedkar Nagar

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News