अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, रामलला के दरबार से किया भारत के वैभव का आह्वान

News Desk 07 Jun 2025, 11:34 AM 1 min read
अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, रामलला के दरबार से किया भारत के वैभव का आह्वान


>उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार शाम पावन नगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने पहली बार राम दरबार के दर्शन कर अपने सौभाग्य की अनुभूति व्यक्त की। सरयू के सुरम्य तट पर आयोजित सरयू महोत्सव में भाग लेकर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं वैभव की कामना की।


>डिप्टी सीएम ने कहा, “राजाराम के भव्य मंदिर में पहली बार दर्शन का अवसर मिला है। यह मेरा सौभाग्य है। प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रणाम करते हुए मैं देशवासियों के जीवन में सुख, संपत्ति और वैभव की प्रार्थना करता हूं। भारत को दुनिया में प्रथम स्थान पर स्थापित होते देखना चाहता हूं।


>कोविड की मौजूदा स्थिति पर बयान देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार का कोविड पहले जितना खतरनाक नहीं है। वैज्ञानिक भी यही कह रहे हैं कि यह संक्रमण अब केवल सर्दी, जुकाम और हल्के बुखार तक सीमित है। उन्होंने बताया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है।


>उन्होंने वृद्धजनों और गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। “बचाव और जागरूकता की पूरी व्यवस्था कर ली गई है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है,” उन्होंने भरोसा दिलाया।


>अयोध्या में रुदौली सीएचसी में एक महिला को डॉक्टर द्वारा लौटा दिए जाने के कारण सड़क पर ही प्रसव होने की घटना पर उप मुख्यमंत्री ने गहरा संज्ञान लिया। उन्होंने इसे “बेहद शर्मनाक” करार देते हुए संबंधित डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


>वहीं, सीएमओ के फोन न उठाए जाने की शिकायत पर भी उन्होंने तीखी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “योगी सरकार की प्राथमिकता है कि हर पीड़ित को त्वरित सहायता मिले।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल