अयोध्या में आतंक के खिलाफ किला होगा तैयार: छावनी क्षेत्र में बनेगा NSG का इंटीग्रेटेड हब

News Desk 04 Jul 2025, 08:05 AM 1 min read
अयोध्या में आतंक के खिलाफ किला होगा तैयार: छावनी क्षेत्र में बनेगा NSG का इंटीग्रेटेड हब


>देश की सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी अयोध्या को अब सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बढ़ते आतंकी खतरे के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने अयोध्या के छावनी क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का इंटीग्रेटेड हब बनाने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।


>इस हाई-प्रोफाइल सुरक्षा हब की स्थापना 8 एकड़ भूमि पर की जाएगी, जहां ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती के साथ-साथ प्रशिक्षण की व्यवस्था भी होगी। एनएसजी को यह जमीन 99 साल की लीज़ पर मुफ्त में सौंपी जा रही है।

राम मंदिर के सुरक्षा घेरे को मिलेगा नया आयाम


>रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके चलते राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही थीं। 5 जुलाई 2005 को हुए फिदायीन हमले के बाद से यहां लगातार सुरक्षा अलर्ट भी जारी होते रहे हैं। अब एनएसजी हब की स्थापना इस सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों का रणनीतिक कदम


>केंद्र सरकार ने कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों को गंभीरता से लेते हुए देशभर के संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा समीक्षा की है। अयोध्या, जहां राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, उन इलाकों में सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।


>अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि “छावनी क्षेत्र में 8 एकड़ भूमि एनएसजी को दी जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह हब आतंकवाद जैसे खतरों से निपटने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल