अयोध्या में रामनवमी पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, सूर्यतिलक के साथ मना श्रीराम का जन्मोत्सव

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, एडीजी की अगुवाई में चप्पे चप्पे पे रही नजर
Bureau 27 Mar 2026, 04:46 PM 1 min read
अयोध्या में रामनवमी पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, सूर्यतिलक के साथ मना श्रीराम का जन्मोत्सव

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जिसके चलते पूरी रामनगरी को सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर रखा गया। सरयू घाटों से लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिनभर बनी रहीं। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था लागू की।

 

सुबह से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। राम की पैड़ी और आसपास के घाटों पर करीब आधा किलोमीटर तक भीड़ का दबाव बना रहा। स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरों की ओर बढ़े, जिससे प्रमुख मार्गों पर आवागमन बढ़ गया।

 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शहर को 6 जोन और 29 सेक्टर में विभाजित किया। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल, पीएसी, मजिस्ट्रेट और खुफिया इकाइयों की तैनाती की गई।  संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई, जबकि प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई। तकनीकी निगरानी के तहत ड्रोन कैमरों, सैकड़ों सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई।

 

राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन व्यवस्था सामान्य समय से पहले शुरू की गई और देर रात तक जारी रही। दोपहर 12 बजे रामलला के जन्म क्षण पर विशेष ‘सूर्य तिलक’ आयोजन हुआ, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

 

साथ ही अयोध्या के लगभग 8000 मंदिरों में एक साथ राम जन्मोत्सव मनाया गया। कनक भवन, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख स्थलों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन चलते रहे।

 

भीड़ के दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें, एंबुलेंस और आपात सेवाएं भी तैनात रहीं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू रहा।

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल