तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ जवान की मौत, झिंगहाघाट बाईपास पर हादसा

बहराइच के झिंगहाघाट बाईपास पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार सिंह की मौत। पुलिस बस और चालक की तलाश में जुटी।

बहराइच जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार निजी यात्री बस की टक्कर से आरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट बाईपास के पास हुआ, जहां ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार जवान को बस ने टक्कर मार दी।

 

जानकारी के अनुसार फखरपुर थाना क्षेत्र के दौहरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह (55) आरपीएफ में तैनात थे। रविवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट बाईपास के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

 

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक का माहौल फैल गया।

 

बताया गया कि वीरेंद्र कुमार सिंह मूल रूप से रानीपुर थाना क्षेत्र के आचौलिया दहौरा गांव के निवासी थे। वर्तमान में वह देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी डीपी तिवारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना में शामिल बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है।


 

टैग्स :  बहराइच, बस हादसा, आरपीएफ जवान

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या
बहराइच में भेड़ियों के हमले के बाद प्रशाशन का चला डंडा, हटाए गए डीएफओ
रामगोपाल हत्याकांड: महराजगंज हिंसा से अदालत के फैसले तक पूरी रिपोर्ट
बहराइच हिंसा मामले में सरफ़राज़ को मिली फांसी की सजा, 9 को उम्रकैद
एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 45 लाख की अवैध चरस बरामद
बहराइच में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद
लहसुन बोवाई विवाद बना खौफनाक कांड! दो किशोरों की हत्या, परिवार संग जलकर खाक
बहराइच में अस्थि विसर्जन के दौरान पलटी नाव, पति और दो परिचितों की डूबकर दर्दनाक मौत
मासूम बच्चियों को बनाता था हैवानियत का शिकार, गिरफ्त में आया साइको दरिंदा