बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का सरकार पर हमला, बोले - यूपी में ऐलानिया कत्ल हो रहे

बाराबंकी की जनसभा में आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला और कई घटनाओं का उल्लेख किया।
Bureau 16 Mar 2026, 12:36 AM 1 min read
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का सरकार पर हमला, बोले - यूपी में ऐलानिया कत्ल हो रहे

आजाद समाज पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बाराबंकी में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।

 

शहर के पास मंजीठा ग्राम पंचायत के निकट कांशीराम जयंती और पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहुजन समाज से छीना गया राजपाठ वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग बहुजन समाज के रास्ते में बाधा बन रहे हैं, उनके नाम दर्ज किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने बदायूं की हत्या की घटना, संभल में किशोरी के साथ गैंगरेप और बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में किशोरी के जिंदा जलने की घटना का उल्लेख किया।

 

चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि बाराबंकी पहुंचने के दौरान उनकी गाड़ी पर पुल के पास पत्थर फेंके गए। हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी हमले से इनकार किया है।

 

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो पुलिसकर्मियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी और सप्ताह में एक दिन अवकाश की व्यवस्था लागू की जाएगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा और ब्लॉक स्तर पर आवासीय विद्यालय, कोचिंग और पंचायत स्तर पर पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें