घर-घर पहुंची नगर निगम की रैली, 31 मार्च से पहले गृहकर जमा करने की अपील

लखनऊ नगर निगम ने जोन-3 में जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों से 31 मार्च 2026 से पहले गृहकर जमा करने की अपील की। अभियान में 296 कर्मचारी शामिल रहे।
Bureau 16 Mar 2026, 12:40 AM 1 min read
घर-घर पहुंची नगर निगम की रैली, 31 मार्च से पहले गृहकर जमा करने की अपील

गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम ने रविवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया। जोन-3 में निकाली गई रैली के माध्यम से नागरिकों से 31 मार्च 2026 से पहले गृहकर जमा करने की अपील की गई।

 

जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में निकली इस जागरूकता रैली अलीगंज, महानगर, विवेकानन्दपुरी, डालीगंज और निराला नगर सहित कई वार्डों में पहुंची। अभियान के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने लोगों को समय पर गृहकर जमा करने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए गृहकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रखे जाएंगे। इसके अलावा जीआईएस सर्वे से जुड़ी आपत्तियों का भी मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

 

नगर निगम के इस मेगा अभियान में राजस्व टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की ‘लखनऊ स्वच्छता अभियान’ टीम भी शामिल रही। अभियान के दौरान 6 वाहन, 19 बाइक और लगभग 296 कर्मचारी तैनात किए गए। जोनल अधिकारी ने शहरवासियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर गृहकर जमा कर शहर के विकास में सहयोग करें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?