बालवाटिका नवारंभ उत्सव की तैयारी तेज, स्कूलों में दिखा उत्साह - घर-घर पहुंची शिक्षा की पहल

Bureau 23 Mar 2026, 08:45 PM 1 min read
बालवाटिका नवारंभ उत्सव की तैयारी तेज, स्कूलों में दिखा उत्साह - घर-घर पहुंची शिक्षा की पहल

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में ‘बालवाटिका नवारंभ उत्सव’ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस पहल के तहत प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विद्यालयों, अभिभावकों और समुदाय के बीच समन्वय को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

शिक्षा विभाग के अनुसार 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का व्यापक चिह्नांकन किया गया है और उनके अभिभावकों से सतत संवाद स्थापित किया जा रहा है। शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बालवाटिका के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे समुदाय की भागीदारी में वृद्धि दर्ज की गई है।

 

विद्यालयों में बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। कक्षाओं में लर्निंग कॉर्नर, प्रिंट-समृद्ध माहौल और शिक्षण सामग्री विकसित की गई है, जिससे सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जा सके। इसके साथ ही वंडरबॉक्स जैसे संसाधनों का उपयोग भी किया जा रहा है।

 

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अनुसार बालवाटिका नवारंभ उत्सव के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है। वही महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा, “यह पहल बच्चों के समग्र विकास और सीखने की क्षमता को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

25 मार्च को आयोजित होने वाले उत्सव के लिए बच्चों द्वारा तैयार निमंत्रण पत्र अभिभावकों और समुदाय के लोगों को वितरित किए जा रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?