9 साल में बदली यूपी की तस्वीर: मंत्री सुरेश खन्ना ने गिनाईं उपलब्धियां

किसानों के कर्जमाफी से लेकर एथेनॉल उत्पादन तक, सरकार ने योजनाओं और आंकड़ों के जरिए रखी उपलब्धियों की रिपोर्ट
Bureau 24 Mar 2026, 07:38 PM 1 min read
9 साल में बदली यूपी की तस्वीर: मंत्री सुरेश खन्ना ने गिनाईं उपलब्धियां

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों और योजनाओं के प्रभाव को आंकड़ों के साथ रखा।

 

मंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में विकास की गति में वृद्धि दर्ज की गई है। उनके अनुसार वर्ष 2017 में जहां विकास दर लगभग 8 प्रतिशत थी, वह अब बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कृषि क्षेत्र में भी बदलाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि खेती योग्य भूमि 76 प्रतिशत से बढ़कर 86 प्रतिशत हो गई है।

 

किसानों के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र के अनुरूप कर्जमाफी योजना लागू की, जिसके तहत 86 लाख से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।

 

उन्होंने बताया कि जैविक खेती का क्षेत्रफल 1.76 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। गन्ना उत्पादन में भी वृद्धि का दावा करते हुए कहा गया कि क्षेत्रफल 20.54 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 28.61 लाख हेक्टेयर हो गया है और एथेनॉल उत्पादन 42 करोड़ लीटर से बढ़कर 180 करोड़ लीटर तक पहुंचा है।

 

इसके अलावा तिलहन और खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि के आंकड़े भी साझा किए गए। सामाजिक योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सामूहिक विवाह योजना का उल्लेख किया गया।

 

प्रेस वार्ता के बाद मंत्री ने सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों की योजनाओं का अवलोकन किया। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। प्रेस वार्ता में सरकार की नीतियों और योजनाओं से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?