मेरठ में AIMIM नेता शौकत अली पर केस दर्ज, भड़काऊ बयान को लेकर पुलिस का एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू
Bureau 24 Mar 2026, 07:44 PM 1 min read
मेरठ में AIMIM नेता शौकत अली पर केस दर्ज, भड़काऊ बयान को लेकर पुलिस का एक्शन

मेरठ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन - AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद की गई है।

 

पुलिस के अनुसार मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है, जहां शौकत अली के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा उत्तेजक बयान दिया जा रहा है, जिसकी पहचान शौकत अली के रूप में की गई है।

 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार यह बयान ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। आरोप है कि अपने संबोधन में शौकत अली ने कथित तौर पर ‘एनकाउंटर’ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

 

इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में पुलिस जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती