संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, कुछ देर बाद पति ने लगाई फांसी

तालाब से मिट्टी लाने गए थे दंपती, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप - पुलिस ने शुरू की जांच।
Bureau 25 Apr 2026, 10:10 PM 1 min read
संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, कुछ देर बाद पति ने लगाई फांसी

 

जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलौली गांव में शनिवार को दंपती की एक के बाद एक हुई मौत से सनसनी फैल गई। पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कुछ ही समय बाद पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, बिलौली निवासी कुलदीप (30) का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व कटघरा गांव की निशा चौहान (27) से हुआ था। कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था, जबकि उसकी मां दयावती और भाई दिवाकर अलग-अलग घरों में निवास करते हैं। बताया जा रहा है कि कुलदीप इन दिनों मां द्वारा दिए गए स्थान पर एक कोठरी की मरम्मत करा रहा था। शनिवार सुबह वह पत्नी निशा के साथ गांव के तालाब से मिट्टी लाने गया था। इसी दौरान निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बीच कुलदीप अचानक घर से गायब हो गया। करीब एक घंटे बाद जानकारी मिली कि उसने घर के अंदर ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटनाक्रम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजन स्तब्ध रह गए।

 

मृतक कुलदीप शारीरिक रूप से दिव्यांग था और मेहनत-मजदूरी के साथ इलेक्ट्रॉनिक कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दंपती का 10 माह का पुत्र बालगोविंद है, जिसके सिर से एक ही दिन में माता-पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों के अनुसार, कुलदीप और निशा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने पांच पंक्तियों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। नोट में लिखा है -मेरी कोई गलती नहीं है, मेरे बेटे, भाई और मां का ख्याल रखना। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें