अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना पर भारत की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में हिंसा की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है।
घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। तुरंत सक्रिय हुई सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।”
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उन्होंने स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद अगले 30 दिनों के भीतर इस कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें