>राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले का बड्डूपुर थाना एक युवती के इंस्टाग्राम रील ड्रामे के कारण शनिवार को चर्चा में है। बसंतपुर गांव की यह युवती थाने के गेट के सामने रील बनाकर पोस्ट कर चुकी थी, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई।
>मिलियन व्यूज वाली इस रील को डिलीट कराने के लिए पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा किया। उसने पुलिस को धमकी दी कि अगर वीडियो हटाने के लिए दबाव बनाया गया तो वह सुसाइड कर सकती है। इस दौरान युवती ने हाथ में चाकू भी पकड़ रखा था और बहन वीडियो बनाती रही।
>उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि युवती का व्यवहार असहज और धमकाने वाला था, इसलिए पुलिस को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। युवती ने इसके बाद एक और रील बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। युवती की हिम्मत और हाईवोल्टेज ड्रामा अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन चुका है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें