जिसके लिए छोड़ा धर्म और पति, उसी प्रेमी ने ले ली जान

News Desk 05 Jul 2025, 12:41 AM 1 min read
जिसके लिए छोड़ा धर्म और पति, उसी प्रेमी ने ले ली जान


>प्यार के नाम पर किए गए फैसले की परिणति धोखे और मौत में हुई। बरेली के रामगंगा नगर कॉलोनी, सेक्टर-7 में प्रेमी ने उसी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसने एक साल पहले पति और हिंदू धर्म को त्यागकर मुस्लिम धर्म अपनाया था और उसके साथ रहने लगी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि चार साल का मासूम बेटा हत्या का गवाह बना - मां की लाश के पास बैठकर बिलखता रहा।

पति और धर्म छोड़ा, लेकिन मिला विश्वासघात


>मृतका मीरा शर्मा, मूल रूप से पीलीभीत के मीरपुर रिछौला गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी आठ साल पहले पवन नामक युवक से हुई थी, जिससे उसके दो बेटे - राहुल (6) और गोविंद (4) हैं। करीब दो साल पहले उसकी जिंदगी में गुड्डू उर्फ आशिक नाम का एक मुस्लिम युवक आया, जो शाहजहांपुर का रहने वाला था।


>धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और मीरा ने अपने पति व बड़े बेटे को छोड़कर छोटे बेटे गोविंद के साथ गुड्डू के साथ रहना शुरू कर दिया। उसने न केवल शादीशुदा प्रेमी को अपनाया, बल्कि धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम जीवनशैली भी अपना ली।

कहासुनी के बाद प्रेमी ने गला दबाया, बेटे के सामने हुई हत्या


>शुक्रवार दोपहर, मीरा और गुड्डू के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गुड्डू ने चार साल के गोविंद के सामने ही मीरा की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों को शक हुआ जब मीरा काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा - वहां मीरा की लाश पड़ी थी और बच्चा बिलख रहा था।

बेटे ने पुलिस को बताया - “मामा ने मम्मी को मार डाला”


>सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने बच्चे ने खुद कहा, “मामा गुड्डू ने मम्मी को मार डाला।” मौके पर पहुंची बिथरी चैनपुर थाना पुलिस, CO हाईवे नीलेश मिश्रा और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हत्या की पुष्टि, आरोपी फरार


>SP नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी प्रेमी गुड्डू फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

जिसके लिए सब छोड़ा, उसी ने जान ले ली” – बहन और पूर्व पति की पीड़ा


>मीरा की बहन संगीता ने बताया कि गुड्डू अक्सर मीरा को पीटता था और कहता था कि “इसे मार डालूंगा।” वह पहले से शादीशुदा था और दो महीने पहले अपनी पत्नी के पास दिल्ली चला गया था। मीरा जबरन उसे वापस ले आई, जिसके बाद झगड़े बढ़ गए।


>मीरा के पति पवन ने कहा, “अब मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं। उसने मुझे धोखा दिया, अपने बच्चे को छोड़कर गई। जो किया, वही भुगता।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें