>उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। घने कोहरे और गिरते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।
>मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। इस बीच, बाराबंकी राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
>कोहरे का असर दृश्यता पर भी पड़ा। कानपुर में विजिबिलिटी शून्य रही। वहीं आगरा में 30 मीटर, अलीगढ़ और मेरठ में 40 मीटर, हरदोई में 60 मीटर तथा फतेहपुर में 70 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।
>इसके अलावा बिजनौर और नजीबाबाद में 80 मीटर विजिबिलिटी रही। बुलंदशहर, मेरठ और हरदोई में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में स्थिति यथावत रहने की उम्मीद है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें