UP News: कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी और वकिलो के बीच विवाद के बाद माहौल गरम हो गया है। जानकारी के मुताबिक डीएम कार्यालय में एक अधिवक्ता प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे और उन्होने DM पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा हो गए और डीएम कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक अधिवक्ता किसी मामले को लेकर प्रार्थना पत्र देने डीएम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां जिलाधिकारी ने उनके साथ अभद्र तरिके से बात की। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी बाकि वकीलों को दी। जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों में नाराजगी फैल गई इसके बाद सभी वकील डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और हंगामा शुरु कर दीया।
इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की कि नौबत भी आ गई । इसी बीच गुस्साए वकीलों ने डीएम कार्यालय के गेट का शीशा भी तोड़ दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। वकीलों ने साफ कहा कि जब तक जिलाधिकारी का तबादला नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
वकीलों के प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने भी उन सभी का समर्थन किया। इससे कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण और चिंताजनक हो गया। हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक खुद पुलिस बल के साथ मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में किसी तरह की बड़ी घटना को रोकने के लिए डीएम कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। वहीं, वकील अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें