Wednesday, 04 November 2026 | Lucknow | 29°C

Raja Bhaiya: सनातन की बात करे तो अपने ही विरोध में खड़े हो जाते हैं..., राजा भैया का बड़ा बयान

Raja Bhaiya Statement: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सनातन धर्म और हिंदू एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Bureau
Bureau News Desk
04 Nov 2026
04:52 PM
1 min read
Raja Bhaiya: सनातन की बात करे तो अपने ही विरोध में खड़े हो जाते हैं..., राजा भैया का बड़ा बयान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
राजा भैया बोले- ‘मुसलमान इस्लाम की बात करता है तो पूरा समाज साथ देता है
उन्नाव में शिव महापुराण कथा के दौरान हिंदू एकजुटता और सनातन धर्म पर रखे विचार
मनोज तिवारी और कथावाचक प्रदीप मिश्रा भी रहे मौजूद
मनोज तिवारी ने भजनों से बांधा समां

Raja Bhaiya Statement: कुंडा विधायक और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सनातन धर्म और हिंदू एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुंडा विधायक राजा भैया ने हिंदू समाज को एकजुट रहने की नसीहत दी और कहा कि जब कोई मुसलमान इस्लाम की बात करता है तो पूरा समाज समर्थन में खड़ा रहता है। लेकिन जब हिंदू सनातन धर्म और हिंदुत्व की बात होती है तो अपने ही लोग उसका विरोध करने लगते हैं।

कुंडा विधायक राजा भैया उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र स्थित गौरी गांव में आयोजित शिवदीप शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म और हिंदुत्व एकजुटता पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में ऐसी मानसिकता देखने को मिलती है, जहां सनातन की बात करने वाले को ही निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को बड़ा हिंदू समझते हैं और दूसरों को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने लगते हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हिंदू समाज से इस तरह की सोच से दूर रहने और आपसी मतभेद भूल एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के बिना भारत और भारत के बिना हिंदुत्व की कल्पना संभव नहीं है। भारत का संवैधानिक स्वरूप हिंदू बहुसंख्यक समाज से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर दिल्ली सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान शिव, श्रीराम और सनातन परंपरा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। मनोज तिवारी के भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के जरिए श्रद्धालुओं को निर्मल मन से भगवान शिव की आराधना करने का संदेश दिया।  

Explore Related Topics

Raja Bhaiya Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya Statement

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News