Sunday, 09 August 2026 | Lucknow | 29°C

उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल की मौत,गांव के तीन लोगों के साथ था कांस्टेबल!

News Desk
News Desk News Desk
23 May 2025
06:00 AM
1 min read
उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल की मौत,गांव के तीन लोगों के साथ था कांस्टेबल!


>बहराइच पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी वेदप्रकाश पाल का शव उनके पैतृक गांव उन्नाव में मिला है। वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को उनका शव गांव पुरवा के बाहर मिला। मृतक की नाक से मामूली रक्तस्राव हुआ था। शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार, वेदप्रकाश गुरुवार शाम को गांव के तीन अन्य लोगों के साथ खाना पीना खा कर पार्टी की थी। इसके बाद देर रात उनका शव गांव के बाहर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे को जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और और उनसे पूछताछ की जा रही है।


>बता दे कि पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना माखी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या या दुर्घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता रामलखन पाल ने दो लोगों पर शक जताया है। एसपी भूकर के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News