बिजनौर में पिता ने बच्चों को जहर खिलाया, तीन की मौत

UP News: बिजनौर के मुबारकपुर खादर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पिता ने दो बच्चों को जहर खिलाया और खुद भी जहरीला पदार्थ खाया। पिता सहित तीनों की मौत, पुलिस जांच जारी।
News Desk 07 Dec 2025, 11:01 AM 1 min read
बिजनौर में पिता ने बच्चों को जहर खिलाया, तीन की मौत


>बिजनौर जिले के हीमपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर खिलाया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।


>घटना थाना हीमपुर के मुबारकपुर खादर गांव की है। जानकारी के अनुसार, बाबूराम नाम के व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी के बीच उसने अपने दो बच्चों हर्षिका और दिव्यांश को जहरीला पदार्थ खिला दिया। दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद बाबूराम ने भी जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


>घटना से गांव और आसपास के इलाकों में तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें