गोंडा BJP कार्यालय में महिला के साथ ‘अशोभनीय हरकत’ के आरोप में नेता अमर किशोर कश्यप घिरे विवादों में, पार्टी ने जारी किया नोटिस

News Desk 25 May 2025, 09:45 PM 1 min read
गोंडा BJP कार्यालय में महिला के साथ ‘अशोभनीय हरकत’ के आरोप में नेता अमर किशोर कश्यप घिरे विवादों में, पार्टी ने जारी किया नोटिस


>उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता अमर किशोर कश्यप पर एक महिला पार्टी कार्यकर्ता के साथ ‘अशोभनीय हरकत’ का आरोप लगा है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पार्टी कार्यालय की सीढ़ियों पर हुई कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद BJP की राज्य इकाई ने कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में लिखित जवाब मांगा है


>मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 12 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो में अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ सीढ़ियों पर नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके व्यवहार को ‘अशोभनीय और अनुशासनहीन’ बताया जा रहा है। महिला BJP की ही एक सक्रिय कार्यकर्ता बताई जा रही है।


>BJP के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ल ने इस मामले को पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में लिखा गया है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पार्टी की सार्वजनिक छवि को धूमिल करता है औरअनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।


>उन्होंने आगे कहा, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको सात दिनों के भीतर प्रदेश कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनाअनिवार्य है। संतोषजनक जवाब मिलने की स्थिति में आपके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


>वहीं, इस पूरे मामले पर अपनी सफाई में अमर किशोर कश्यप ने किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार किया है। उनका कहना है कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर उनके राजनीतिक विरोधी उनकी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं।


>उन्होंने बयान में कहा, महिला कार्यकर्ता उस दिन अस्वस्थ महसूस कर रही थीं और उन्होंने विश्राम के लिए जगह मांगी थी। जब हमसीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे, तब उन्हें चक्कर आया और मैंने सहारा दिया। वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

महंगाई पर कांग्रेस-सपा के आरोपों का केशव मौर्य ने किया पलटवार, बोले- चुनाव में जनता करेगी फैसला
बच्चों को बचाने के लिए आग में कूदी मां, इलाज के दौरान हुई मौत
गोमांस केस पर इलाहाबाद कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
प्रयागराज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज में मंत्री संजय निषाद धरने पर, श्रृंगवेरपुर धाम के पास मस्जिद हटाने की मांग
प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; अमोनिया गैस से अफरा-तफरी
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्ती से पूछा - कब तक कराएंगे चुनाव?
कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी