बसपा में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बनाया नंबर-2, संगठन में हुए कई अहम बदलाव

News Desk 29 Aug 2025, 12:41 AM 1 min read
बसपा में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बनाया नंबर-2, संगठन में हुए कई अहम बदलाव


>बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंप दी है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के ठीक बाद आता है। ऐसे में अब आकाश आनंद बसपा में दूसरे सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं। अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका में थे, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। वह सभी सेक्टर, केंद्रीय व राज्य कोऑर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा करेंगे और सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।


>बसपा संगठन में एक और अहम बदलाव किया गया है। पहले चार राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर होते थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी सीधे आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।


>मायावती ने प्रदेश अध्यक्षों की सूची में भी बड़े बदलाव किए हैं।


    >
  • उत्तर प्रदेश: विश्वनाथ पाल (पुनः नियुक्त)

  • दिल्ली: राजेश तंवर

  • मध्य प्रदेश: रमाकांत पिप्पल

  • छत्तीसगढ़: श्याम टंडन

  • बिहार: शंकर महतो

  • महाराष्ट्र: डॉ. सुनील डोंगरे


>इसके अलावा कर्नाटक में एम. कृष्णा मूर्ति, तमिलनाडु में पी. आनंद, केरल में ज्वाय आर. थामस, हरियाणा में कृष्ण जमारपुर, पंजाब में अवतार सिंह करीपुरी, राजस्थान में प्रेम बारुपाल, झारखंड में शिव पूजन मेहता, पश्चिम बंगाल में मनोज हवलदार, ओडिशा में सरोज कुमार नायक, आंध्र प्रदेश में बंदेला गौतम, तेलंगाना में इब्राम शेखर, गुजरात में भगूभाई परमार, हिमाचल प्रदेश में विक्रम सिंह नायर, जम्मू-कश्मीर में दर्शन राणा, चंडीगढ़ में बृजपाल और उत्तराखंड में अमरजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


>गौरतलब है कि आकाश आनंद की राजनीतिक यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। इसी साल मार्च में मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था और सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। उस समय मायावती ने आरोप लगाया था कि आकाश पार्टी हित से ज्यादा अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे थे। हालांकि अप्रैल में मायावती ने उन्हें दोबारा मौका दिया और नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। अब सितंबर 2025 में एक बार फिर आकाश आनंद को और ऊंची जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया है। यह कदम बसपा की भविष्य की राजनीति में अहम माना जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी