लम्बे इंतज़ार के बाद भी क्या अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’ हो पायेगी रिलीस?

Bollywood News: झूलन गोस्वामी की ज़िंदगी पर बनी अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म आख़िर कब देख पाएंगे दर्शक? महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत ने अब इस ठंडे बस्ते में पड़ी फिल्म को नई उम्मीद दे दी है।


>बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी वापसी की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी की बायोपिक लंबे समय से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। शुरुआत में इसे थिएटर में रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन बाद में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ तय हुई। हालांकि, बजट और प्रोजेक्ट को लेकर असहमति की वजह से फिल्म ठहर गई।


>अब महिला क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप जीत के बाद फिल्म के लिए माहौल एक बार फिर बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स को पत्र लिखकर रिलीज़ पर पुनर्विचार करने की अपील की है।


>फिल्म की कोर टीम के एक सदस्य के अनुसार, हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को लिखा है कि वे विवाद से ऊपर उठकर इस फिल्म को रिलीज़ होने दें। यह झूलन गोस्वामी जैसी महान क्रिकेटर को समर्पित है और दर्शकों तक पहुंचना चाहिए।


>क्यों अटकी रिलीज?


    >
  • फिल्म की लागत शुरुआती अनुमान से अधिक बढ़ गई

  • प्रोजेक्ट की अंतिम सामग्री से प्लेटफॉर्म संतुष्ट नहीं था

  • टेक्निकल और क्रिएटिव मतभेद


>मगर मेकर्स का मानना है कि फिल्म दमदार है, बस इसे मंच की जरूरत है। महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद दर्शकों में महिला क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ा है, और माना जा रहा है कि इसी भावना का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अब फैसला नेटफ्लिक्स पर है  क्या अनुष्का की यह दमदार वापसी दर्शक जल्द देख पाएंगे?


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल होंगे ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी
सोनारिका भदोरिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ फिल्मों की बहार, जानें कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग
थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दूसरे दिन भी हो रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
मैं नहीं डरूंगा, जान से मारने की धमकी के बाद भी रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता
बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को दी टक्कर