अब फायर सर्विस बनेगी ‘सुपर रेस्क्यू फोर्स’, हाईराइज और केमिकल हादसों से निपटने को तैयार उत्तर प्रदेश

UP News: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा फैसला लिया है, जो राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तस्वीर ही बदल देगा। अब आग बुझाने वाली टीम बनेगी ऐसी फोर्स, जो हर संकट से भिड़ने को रहेगी तैयार — चाहे ऊंची इमारतें हों या खतरनाक केमिकल हादसे!
News Desk 23 Oct 2025, 02:29 AM 1 min read
अब फायर सर्विस बनेगी ‘सुपर रेस्क्यू फोर्स’, हाईराइज और केमिकल हादसों से निपटने को तैयार उत्तर प्रदेश


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की फायर सर्विस को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब यूपी फायर सर्विस केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर प्रकार की आपदा  केमिकल, बायोलॉजिकल और हाईराइज बिल्डिंग दुर्घटनाओं से निपटने के लिए स्पेशलाइज्ड यूनिट का गठन किया जाएगा।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों और ऊंची इमारतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक और सशक्त फायर सर्विस की आवश्यकता है। इसी दिशा में अब राज्य की फायर सर्विस को “स्मार्ट और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन” बनाया जाएगा।


>सीएम योगी ने घोषणा की कि नई यूनिट में केमिकल और बायोलॉजिकल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित दल तैयार किया जाएगा।


>साथ ही, सुपर हाईराइज बिल्डिंग हादसों में राहत कार्य के लिए विशेष उपकरण और रेस्क्यू सिस्टम विकसित किए जाएंगे। फायर सर्विस में 98 राजपत्रित और 922 अराजपत्रित नए पदों के सृजन को भी मंज़ूरी दी गई है। इससे विभाग में जनशक्ति और दक्षता दोनों में इज़ाफा होगा।


>मुख्यमंत्री ने बताया कि हर 100 किलोमीटर पर छोटी फायर चौकी स्थापित की जाएगी ताकि एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं में तुरंत सहायता पहुंच सके।
>साथ ही, हर जिले में फायर सर्विस का अकाउंट कैडर बनाया जाएगा और प्रशिक्षण संस्थानों में नए पद सृजित होंगे, जिससे फायर सर्विस का संचालन और भी संगठित हो सके।


>सीएम योगी ने कहा कि फायर विभाग का कैडर रिव्यू समय की मांग है। उन्होंने निर्देश दिया कि फायर सर्विस को अत्याधुनिक उपकरण, नई तकनीक और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम से लैस किया जाए।


>उनका स्पष्ट संदेश था  “फायर सर्विस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे, ताकि किसी भी आपदा के समय एक भी जनहानि न हो।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?