गौ रक्षक पर गोलीकांड: 12 घंटे में 3 गिरफ्तार, 1 अभी फरार

Hyderabad News: हैदराबाद की रात अचानक दहशत में बदल गई, एक गौ रक्षक पर हुई गोलीकांड ने शहर को हिला कर रख दिया।
News Desk 23 Oct 2025, 03:41 AM 1 min read
गौ रक्षक पर गोलीकांड: 12 घंटे में 3 गिरफ्तार, 1 अभी फरार


>हैदराबाद में गौ रक्षक पर हुए हिंसक हमले ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। 22 अक्टूबर की रात घटकेसर के यम्नामपेट के पास सक्रिय गौ रक्षक बिड़ला प्रशांत कुमार उर्फ सोनू सिंह पर गोली चलाई गई। रचाकोंडा पुलिस ने इस गंभीर मामले में 12 घंटे के भीतर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद इब्राहिम कुरैशी, पीड़ित के दोस्त कुरुवा श्रीनिवास और हसन बिन मोसिन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी मोहम्मद हनीफ कुरैशी अभी भी फरार है।


>पीड़ित ने बताया की पीड़ित प्रशांत कुमार को उनके दोस्त कुरुवा श्रीनिवास ने बुलाया था। वहां मौजूद मुख्य आरोपी मोहम्मद इब्राहिम और उसके साथियों ने प्रशांत के अवैध पशु परिवहन के काम को रोकने और इससे हुए नुकसान को लेकर तीखी बहस की। बहस के दौरान इब्राहिम ने अपनी पिस्तौल से सीधे प्रशांत के सीने में गोली चला दी। घायल प्रशांत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


>रचाकोंडा पुलिस कमिश्नर जी. सुधीर बाबू के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने पोचारम आईटी कॉरिडोर और मलकजगिरी की टीमों के साथ मिलकर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक स्विफ्ट कार, तीन मोबाइल फोन और दो खाली कारतूस बरामद किए गए। जांच में पता चला है कि आरोपी प्रशांत से अपनी गतिविधियां न रोकने के एवज में पांच लाख रुपये की वसूली भी कर रहे थे।


>इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी। एक ओर लोग गौरक्षकों पर हुए हमले की निंदा कर रहे हैं, वहीं वसूली और अवैध धंधे से जुड़े आरोपों पर भी तीखी बहस हो रही है।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत