'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश

लखनऊ में सिविल अस्पताल परिसर स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पांजलि अर्पित की, सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भी साझा किया संदेश।

 

23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। लेकिन यह कार्यक्रम केवल औपचारिक श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने एक्स पर साझा अपने संदेश में उस उद्घोष का भी उल्लेख किया, जो लंबे समय से डॉ. मुखर्जी के नाम के साथ जुड़ा रहा है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा कि "'एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे' के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।" उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा।

 

यह खबर भी पढ़े - अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बलदेव सिंह औलख, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, अवनीश सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के साथ-साथ सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के माध्यम से भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


 

टैग्स :  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलिदान दिवस, CM योगी, योगी आदित्यनाथ, दो विधान दो प्रधान दो निशान, जनसंघ संस्थापक, लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?
'न्याय नहीं मिला तो CM आवास जाऊंगा', अस्पताल संचालक ने लगाए गंभीर आरोप
15 मौतों के बाद कार्रवाई तेज, चार गिरफ्तार; जिस इमारत में लगी आग, जांच में सामने आई कई परतें
2016 में मिला था गिराने का आदेश, 10 साल बाद उसी बिल्डिंग में चली गईं 15 जिंदगियां
लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला, सीएम योगी ने बनाई दो सदस्यीय एसआईटी - घटनास्थल पहुंचे राजनाथ सिंह