वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम योगी, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Lucknow News: लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
News Desk 28 Dec 2025, 03:13 PM 1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम योगी, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


>लखनऊ में आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में प्रदेश में पुलिस सुधार, स्मार्ट पुलिसिंग और नई चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा से अवगत कराया।


>सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश उपस्थित रहे।


>मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग का रोडमैप तैयार है और सम्मेलन के दौरान 11 सत्रों में 55 वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नवाचारों, महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराध, जेल सुधार और नई सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत मंथन हुआ। मुख्यमंत्री के अनुसार, महिला अपराधों पर विशेष सत्रों में रणनीति तैयार की गई है और साइबर अपराध के खिलाफ भी प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, विकसित भारत के लिए विकसित पुलिस जरूरी है, उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में दंगे और अराजकता की घटनाएं बंद हुई हैं और प्रदेश में परिवर्तन को सभी महसूस कर रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?