लखनऊ में नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पिता ने लगाए पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Lucknow News: लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, दो महीने बाद भी बरामदगी नहीं, पीड़ित पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
News Desk 28 Dec 2025, 03:21 PM 1 min read
लखनऊ में नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पिता ने लगाए पुलिस पर लापरवाही के आरोप


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाना हसनगंज क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


>पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर एक युवक फरार हो गया। इस घटना को लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो नाबालिग की बरामदगी हो सकी है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने घटना की शिकायत थाना हसनगंज में दर्ज कराई थी और मुकदमा भी पंजीकृत किया गया, इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से पीड़ित पिता मानसिक रूप से परेशान हैं और न्याय की उम्मीद में सुबह-शाम थाना व चौकी के चक्कर काट रहे हैं।


>यह मामला थाना हसनगंज क्षेत्र की बाबूगंज चौकी से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार के दावों के बावजूद स्थानीय पुलिस की उदासीनता सामने आ रही है। लखनऊ का ये मामला नाबालिगों की सुरक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े करता है, वहीं पीड़ित परिवार अब भी बेटी की सुरक्षित बरामदगी की प्रतीक्षा कर रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?