दिल्ली में कल 10 घंटे तक जल सप्लाई रहेगी बाधित, जानें प्रभावित क्षेत्र और हेल्पलाइन नंबर

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड ने 12 दिसंबर को कई इलाकों में 10 घंटे पानी की सप्लाई बाधित रहने की जानकारी जारी की है। प्रभावित क्षेत्र और टैंकर हेल्पलाइन नंबर यहां पढ़ें।
News Desk 11 Dec 2025, 08:05 PM 1 min read
दिल्ली में कल 10 घंटे तक जल सप्लाई रहेगी बाधित, जानें प्रभावित क्षेत्र और हेल्पलाइन नंबर


>दिल्ली जल बोर्ड ने घोषणा की है कि 12 दिसंबर 2025 को राजधानी के कई क्षेत्रों में करीब 10 घंटे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने प्रभावित इलाकों की सूची के साथ टैंकर सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।


>दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार पश्चिम विहार क्षेत्र में रेडिसन ब्लू होटल के सामने केशोपुर नाले पर लीकेज की मरम्मत तथा बीजे मार्ग अंडरपास पर लीकेज का पता लगाने के कारण यह अस्थायी व्यवधान रहेगा। यह कार्य 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगा।


>जल बोर्ड ने बताया कि बुडेला UGR, मायापुरी UGR, सीतापुरी, नसीरपुर, जीवन पार्क, जनकपुरी के कुछ हिस्से, केशोपुर STP, दिल्ली छावनी, आर के पुरम, वसंत कुंज, वसंत गांव, आनंद निकेतन, शांति निकेतन, कटवारिया सराय, बेर सराय, किशनगढ़, सफदरजंग, मुनिरका, जेएनयू, महरौली, IIT, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, अफ्रीका एवेन्यू UGR, सागरपुर, शंकर विहार, सदर बाजार, महिपालपुर, MES तथा ग्रेटर कैलाश सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी।


>टैंकर सुविधा हेतु दिल्ली जल बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनमें पश्चिम विहार (25281197), आर. के. पुरम (26193218), ग्रेटर कैलाश (29234746/47), वसंत कुंज (26137216), मालवीय नगर UGR (18001024669), छतरपुर (65437020), जनकपुरी (28521123), वसंत विहार (47688915/14/05, 18001037232) और दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय का नियंत्रण कक्ष (1916) शामिल हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या