दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को मिली कोर्ट से अंतरिम जमानत

Delhi News: दिल्ली दंगा मामले के आरोपी उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 16 से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी। कोर्ट ने सोशल मीडिया उपयोग और गवाहों से संपर्क पर रोक लगाई।
News Desk 11 Dec 2025, 07:58 PM 1 min read
दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को मिली कोर्ट से अंतरिम जमानत


>दिल्ली दंगे के आरोपी और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अदालत ने उन्हें बहन की शादी में शामिल होने के लिए 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राहत प्रदान की है।


>अदालत ने आदेश दिया कि उमर खालिद 29 दिसंबर की शाम तक सरेंडर करेंगे। जमानत की शर्तों के तहत उन्हें सोशल मीडिया के उपयोग और किसी भी गवाह से संपर्क करने से रोका गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से ही मिल सकेंगे। खालिद ने अपनी बहन के निकाह में शामिल होने के लिए 14 से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि 27 दिसंबर को निकाह है और परिजनों के महत्वपूर्ण समारोह में उनकी उपस्थिति आवश्यक है।


>दिल्ली पुलिस ने सितंबर 2020 में उमर खालिद को गिरफ्तार किया था। उन पर फरवरी 2020 में हुई हिंसा की साजिश रचने और यूएपीए के तहत मामला दर्ज होने का आरोप है। इस मामले में शरजील इमाम समेत कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। दंगों में कई लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।


>पिछली सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि 2020 की हिंसा कोई स्वतःस्फूर्त घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र थी। उन्होंने दावा किया था कि सबूतों में सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांटने की कोशिश दिखाई देती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या