कफ सिरप मामले पर अखिलेश के वार पर धनंजय सिंह ने किया पलटवार

UP Political News: कफ सिरप मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत हमला करने का आरोप लगाया और CBI जांच की मांग की। फोटो विवाद और राजनीतिक बयानों पर दिया कड़ा बयान।
News Desk 11 Dec 2025, 07:41 PM 1 min read
कफ सिरप मामले पर अखिलेश के वार पर धनंजय सिंह ने किया पलटवार


>कफ सिरप मामले को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले में उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है।


>धनंजय सिंह ने कहा कि सपा उनकी कुछ तस्वीरों को मुद्दा बनाकर विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि, मेरे तो सिर्फ तीन लोगों के साथ फोटो हैं, जबकि अखिलेश यादव के फोटो सैकड़ों लोगों के साथ हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि यदि उनके पास कोई राजनीतिक पार्टी होती तो वे जगह-जगह प्रदर्शन कराते।


>अखिलेश यादव द्वारा कोडीन भाई कहे जाने पर धनंजय सिंह ने इसे निजी हमला बताते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा सांसदों ने संसद में बच्चों की मौत का दावा किया है, जिसका प्रमाण प्रस्तुत किया जाना चाहिए। राजनीतिक असर को लेकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को 2027 में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा क्षत्रिय समुदाय को टारगेट कर रही है।


>कफ सिरप मामले में धनंजय सिंह ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका से इनकार नहीं है, लेकिन उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए नेरेटिव गढ़ा जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की CBI जांच की मांग की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी